बच्चों के भाषा विकास और सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिए सब्जियों के नाम और वर्कशीट (Vegetables Name in Hindi and Worksheets For Kids) बहुत फायदेमंद होती हैं। सब्जियाँ हमारे दैनिक जीवन का अहम हिस्सा हैं, और उनका नाम जानना बच्चों के लिए जरूरी होता है। इन वर्कशीट्स के माध्यम से बच्चे न केवल आलू, टमाटर, बैंगन, गोभी जैसी सब्जियों के नाम हिंदी में सीख सकते हैं, बल्कि उनकी पहचान भी कर सकते हैं। यह अभ्यास न केवल उनकी भाषा क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि खाने की आदतों में भी सुधार ला सकता है।
बच्चों के लिए डिजाइन की गई यह वर्कशीट में ट्रेसिंग, रंग भरने, मिलान करने और पहचानने जैसी रोचक गतिविधियाँ होती हैं। इन वर्कशीट्स का मुख्य उद्देश्य बच्चों को खेल-खेल में शिक्षित करना है, जिससे वे बिना किसी कठिनाई के हिंदी में सब्जियों के नाम याद कर सकें। इसके अलावा, ये वर्कशीट्स बच्चों के सोचने और समझने की क्षमता को भी बढ़ाने में मदद करती हैं।
सब्जियों के नाम और वर्कशीट (Vegetables Name in Hindi and Worksheets For KG and Nursery)
ये वर्कशीट्स बच्चों को सब्जियों के नाम पहचानने, लिखने और सही उच्चारण करने में मदद करती हैं। ट्रेसिंग वर्कशीट्स से वे हिंदी वर्णमाला का अभ्यास कर सकते हैं, जिससे उनकी लिखावट में सुधार होता है। यहाँ सबसे पहले आपको सभी लोकप्रिय सब्जिओ के नाम और उनकी फोटो दी हुई है, जिनसे की बच्चे उन्हें आसानी से पहचान सके।
सब्जियों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में (Vegetables Name in Hindi and English)
बच्चों को रोज़मर्रा में उपयोग होने वाली सब्जियों के नाम दोनों भाषाओं में सिखाना बेहद ज़रूरी होता है। नीचे दिए गए चार्ट और तालिका में सभी सामान्य सब्जियों के नाम हिंदी और अंग्रेज़ी में रंग-बिरंगे चित्रों के साथ दिखाए गए हैं, जिससे बच्चे आसानी से पहचान और याद करने की क्षमता विकसित कर सकते हैं। यह सामग्री विशेष रूप से नर्सरी से लेकर प्राथमिक कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई है।

No | Vegetables Name in English | Vegetables Name in Hindi |
1 | Onion (ऑनियन) | प्याज (Pyaj) |
2 | Spring Onion (स्प्रिंग ऑनियन) | हरी प्याज (Hari Pyaj) |
3 | Potato (पोटैटो) | आलू (Aaloo) |
4 | Tomato (टोमेटो) | टमाटर (Tamatar) |
5 | Eggplant (एगप्लांट) | बैंगन (Baigan) |
6 | Garlic (गार्लिक) | लहसुन (Lahshun) |
7 | Ginger (जिंजर) | अदरक (Adarak) |
8 | Carrot (कैरट) | गाजर (Gajar) |
9 | Cucumber (ककम्बर) | खीरा (Kheera) |
10 | Cabbage (कैबेज) | पत्ता गोभी (Patta Gobhi) |
11 | Spinach (स्पिनच) | पालक (Palak) |
12 | Red Chili (रेड चिली) | लाल मिर्च (Laal Mirch) |
13 | Green Chili (ग्रीन चिली) | हरी मिर्च (Hari Mirch) |
14 | Capsicum (कैप्सिकम) | शिमला मिर्च (Shimla Mirch) |
15 | Cauliflower (कॉलीफ्लॉवर) | फूल गोभी (Phool Gobhi) |
16 | Bottle Gourd (बोटल गार्ड) | लौकी (Lauki) |
17 | Lady Finger (लेडी फिंगर) | भिन्डी (Bhindee) |
18 | Cluster Beans (क्लस्टर बीन्स) | गँवार फली (Gwaar Fali) |
19 | Peas (पीस) | मटर (Matar) |
20 | Coriander Leaf (कोरीएंडर लीफ) | हरा धनिया (Hara dhaniya) |
21 | Bitter Gourd (बिटर गार्ड) | करेला (Karela) |
22 | Ridge Gourd (रिज्ड गार्ड) | तोरई (Torai) |
23 | Radish (रेडिस) | मूली (Mooli) |
24 | Beetroot (बीटरूट) | चकुंदर (Chakundar) |
25 | Sweet Potato (स्वीट पोटैटो) | शकरकंद (Shakarkand) |
26 | Bean (बिन्स) | सेम (Sem) |
27 | Apple Gourd (एप्पल गार्ड) | टिंडा (Tinda) |
28 | Peppermint (पेपरमिंट) | पुदीना (Pudina) |
29 | Green bean (ग्रीन बीन्स) | हरी सेम (Hari Sem) |
सब्जियों के नाम वर्कशीट (Vegetables Name in Hindi Worksheet For Kids)
इसके अलावा, रंग भरने वाली वर्कशीट्स बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं। वे सब्जियों के रंगों को पहचानकर उन्हें सही तरीके से रंग सकते हैं। चित्र पहचानने और मिलान करने जैसी गतिविधियाँ उनकी स्मरण शक्ति को भी मजबूत बनाती हैं, जिससे वे सब्जियों के नाम को अधिक लंबे समय तक याद रख सकते हैं।










Vegetables Name in Hindi Worksheets PDF Download
यदि आप बच्चों को सब्जियों के नामों का अभ्यास कराने के लिए रोचक और व्यावहारिक सामग्री खोज रहे हैं, तो ये वर्कशीट्स आपके लिए एकदम उपयुक्त हैं। इनमें चित्र मिलान, सही शब्द पहचान, गिनती, रिक्त स्थान भरना और बहुविकल्पीय प्रश्न जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं। आप इन सभी वर्कशीट्स को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं और बच्चों के साथ घर या कक्षा में अभ्यास करा सकते हैं।
इन संबंधित वर्कशीट टॉपिक्स को भी देखें
- आकृतियों के नाम और वर्कशीट (Shapes Name in Hindi and Worksheets)
- रंगों के नाम और वर्कशीट (Colours Name in Hindi and Worksheets)
- 7 दिन के नाम और वर्कशीट (7 Days Name in Hindi and Worksheets)
- महीनों के नाम और वर्कशीट (12 Months Name in Hindi and Worksheets)
- पालतू प्राणियों के नाम और वर्कशीट (Domestic Animals Name in Hindi and Worksheets)
- जानवरों के नाम और वर्कशीट (Animals Name in Hindi and Worksheets)
- जंगली जानवरों के नाम और वर्कशीट (Wild Animals Name in Hindi and Worksheets)
- शरीर के अंगों के नाम और वर्कशीट (Body Parts Name in Hindi and Worksheets)
- पक्षियों के नाम और वर्कशीट (Birds Name in Hindi and Worksheets)
- 8 ग्रहों के नाम और वर्कशीट (Planets Name in Hindi and Worksheets)
- फलों के नाम और वर्कशीट (Fruits Name in Hindi and Worksheets)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
सब्जियों के कुछ प्रमुख नाम हिंदी में कौन-कौन से हैं?
आलू, टमाटर, बैंगन, गोभी, मूली, गाजर, लौकी, शिमला मिर्च, भिंडी, प्याज कुछ कॉमन नाम है, जिन सब्जियों को अपने जरूर खाया होगा।
सब्जियों के नाम की वर्कशीट किस उम्र के बच्चों के लिए उपयुक्त हैं?
ये वर्कशीट मुख्य रूप से नर्सरी, केजी और प्राथमिक कक्षा के बच्चों के लिए आदर्श हैं।
क्या इन वर्कशीट्स में रंग भरने की गतिविधियाँ शामिल हैं?
हां, बच्चों के लिए रंग भरने, पहचानने और ट्रेसिंग करने की मजेदार गतिविधियाँ उपलब्ध हैं।
सारांश (Summary)
सब्जियों के नाम और वर्कशीट (Vegetables Name in Hindi and Worksheets) के माध्यम से बच्चे हिंदी में सब्जियों के नाम सीख सकते हैं और उन्हें सही ढंग से पहचान सकते हैं। ये वर्कशीट्स नर्सरी, केजी और प्राथमिक कक्षा के बच्चों के लिए बेहद उपयोगी हैं। इसके अलावा, यह तरीका बच्चों में सीखने की रुचि को बढ़ाने में मदद करता है और उन्हें मजेदार तरीके से शिक्षित करता है।
ऐसे ही अलग अलग टॉपिक पर विद्यार्थियों के लिए हिंदी वर्कशीट के लिए हमारी वेबसाइट hindi.atozworksheet.com को विज़िट करते रहे। इसके अलावा त्वरित अपडेट के लिए हमें Instagram, Facebook, Pinterest, Telegram पर हमें फॉलो करे और हमारी YouTube चैनल को जरूर से सब्स्क्राइब करे।