हिंदी बाराखड़ी​ और वर्कशीट | Hindi Barakhadi​ and Worksheets

बारहखड़ी बच्चों के लिए हिंदी भाषा सीखने की सबसे महत्वपूर्ण सीढ़ी होती है और इसमें “हिंदी बाराखड़ी​ चार्ट, ट्यूटोरियल और वर्कशीट (Hindi Barakhadi​ Charts, Step By Step Tutorials and Worksheets)” बच्चो की जरूर मदद करेंगे। यह उन्हें स्वर और व्यंजन के मेल से नए शब्दों की रचना करना सिखाती है। हिंदी पढ़ना और लिखना तब आसान होता है जब बच्चे बारहखड़ी का अभ्यास नियमित रूप से करें।

हमने इस पेज पर हिंदी के साथ साथ अंग्रेजी बारहखड़ी चार्ट और आकर्षक वर्कशीट्स उपलब्ध कराए हैं। ये चार्ट बच्चों को रंग-बिरंगे चित्रों के साथ अक्षरों का ज्ञान देते हैं और सीखने को मजेदार बनाते हैं। क्यों की सिखने के बाद वर्कशीट्स के माध्यम से बच्चे अभ्यास कर सकते है और माता-पिता उनकी प्रगति जाँच सकते है।

यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा हिंदी भाषा में मजबूत हो, तो बारहखड़ी का अभ्यास उसके लिए अनिवार्य है। हमारा उद्देश्य है बच्चों को सरल और रोचक तरीके से हिंदी सिखाना और इसी कारण हमने यह सामग्री तैयार की है।

Contents show

हिंदी बाराखड़ी चार्ट, पीडीएफ​ और वर्कशीट (Kakahara or Hindi Barakhadi​, Chart, PDF, Worksheets, Step By Step Tutorials and Examples Words)

वर्णमाला हिंदी सीखने की पहली सीढ़ी होती है, जिसके बाद बच्चे हिंदी अक्षरों को बोलना, पहचानना और लिखना सीखते है। इसके बाद बारी आती है की वह धीरे धीरे बाराखड़ी​ सीखे, जिससे की वह सरल शब्द लिखना और पढ़ना सिख सके। चलिए तो सबसे पहले सीखते है की यह विषय क्या है और इसे सिखने से पहले क्या क्या सीखना जरुरी है?

हिंदी बारहखड़ी क्या है? (What is Hindi Barakhadi?)

हिंदी भाषा में बारहखड़ी वह पद्धति है जिससे हम व्यंजनों को स्वर के साथ मिलाकर नए शब्द बनाते है और पढ़ना – लिखना सीखते हैं। जैसे: क + अ = क, क + आ = का, क + इ = कि, क + ई = की आदि। इसे सीखने से बच्चों को अक्षर ज्ञान से आगे बढ़कर शब्द बनाने की समझ मिलती है।

बारहखड़ी सीखने से पहले क्या सीखना चाहिए?

बारहखड़ी सिखाने से पहले इन चीज़ों पर ध्यान देना चाहिए:

  • वर्णमाला का ज्ञान और अक्षरों की पहचान
  • स्वर (अ से अः तक) की पहचान
  • व्यंजन (क से ज्ञ तक) का स्पष्ट उच्चारण
  • बच्चों को ट्रेसिंग और रंग भरने की आदत डालना
  • सरल शब्दों को पहचानने का अभ्यास कराना

अगर बच्चों को वर्णमाला नहीं आती तो उनको बारहखड़ी सिखने में ज्यादा मुश्किल हो सकती है। इस लिए सबसे पहले हिंदी अल्फाबेट परफेक्ट सीखना जरुरी है, लेकिन आपके बच्चो को नहीं आते तो आप निचे दी गई लिंक से वर्णमाला आसानी से सीखा सकते है।

यह जरूर देखे : हिंदी वर्णमाला वर्कशीट (Hindi Varnmala Worksheets)

स्वर (Vowels)

  • 13 स्वर: अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, अं, अः

व्यंजन (Consonants)

  • 36 व्यंजन: क, ख, ग, घ, ङ, च, छ, ज, झ, ञ, ट, ठ, ड, ढ, ण, त, थ, द, ध, न, प, फ, ब, भ, म, य, र, ल, व, श, ष, स, ह, क्ष, त्र, ज्ञ ।

हिंदी स्वर की मात्रा (Hindi Swar Matra)

hindi barakhadi matra chart for kids
अआइईउऊएऐओऔअंअः
्ािीुूेैोौंः
ककाकिकीकुकूकेकैकोकौकंकः
कबूतरकारकिताबकीमतीकुबेरकुआँकेवलकैलाशकोईकौनकंकड़नमः

ऊपर आपको हिंदी स्वर की मात्रा का चार्ट और इमेज दिखाई देंगी, जो इस टॉपिक के लिए बहोत ही महत्वपूर्ण है। अगर आपने यह मात्रा का स्वर से मिलान का लॉजिक बच्चो को समजा दिया तो उनको बारहखड़ी सिखने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

क से ज्ञ तक हिंदी से अंग्रेजी​ बारहखड़ी (Ka Se Gya Tak Barakhadi Hindi To English​)

हिंदी बारहखड़ी सीखने के स्टेप-बाय-स्टेप तरीके

  1. स्वर और व्यंजन की पुनरावृत्ति कराएं – पहले से सीखे गए अक्षरों को दोहराएं।
  2. बारहखड़ी चार्ट दिखाएं – जैसे: क से क+अ = क, क+आ = का, आदि।
  3. एक अक्षर पर एक दिन ध्यान दें – उदाहरण: सिर्फ “क” की बारहखड़ी का अभ्यास।
  4. वर्कशीट्स का उपयोग करें – tracing, matching, coloring worksheets।
  5. चित्रों से समझाएं – चित्रों के साथ जोड़कर पढ़ाना बच्चों के लिए आसान होता है।
  6. सुनने और बोलने का अभ्यास कराएं – बच्चे को उच्चारण दोहराने दें।
  7. रटने से बचें, क्यों की बच्चों को एक बार एक लाइन जैसे की “क” की लाइन का निर्माण आ गया तो बाकि सभी वर्णो के लिए लॉजिक सामान है।
ककाकिकीकुकूकेकैकोकौकंकः
KKaKiKeeKuKooKeKaiKoKauKanKah
खखाखिखीखुखूखेखैखोखौखंखः
KhKhaKhiKheeKhuKhooKheKhaiKhoKhauKhanKhah
गगागिगीगुगूगेगैगोगौगंगः
GGaGiGeeGuGooGeGaiGoGauGanGah
घघाघिघीघुघूघेघैघोघौघंघः
GhGhaGhiGheeGhuGhooGheGhaiGhoGhauGhanGhah
चचाचिचीचुचूचेचैचोचौचंचाः
ChChaChiCheeChuChooCheChaiChoChauChanChah
छछाछिछीछुछूछेछैछोछौछंछः
ChhChhaChhiChheeChhuChhooChheChhaiChhoChhauChhanChhah
जजाजिजीजुजूजेजैजोजौजंजः
JJaJiJeeJuJooJeJaiJoJauJanJah
झझाझिझीझुझूझेझैझोझौझंझः
JhJhaJhiJheeJhuJhooJheJhaiJhoJhauJhanJhah
टटाटिटीटुटूटेटैटोटौटंटः
TTaTiTeeTuTooTeTaiToTauTanTah
ठठाठिठीठुठूठेठैठोठौठंठः
ThThaThiTheeThuThooTheThaiThoThauThanThah
डडाडिडीडुडूडेडैडोडौडंडः
DDaDiDeeDuDooDeDaiDoDauDanDah
ढढाढिढीढुढूढेढ़ैढ़ोढौढंढ़:
DhDhaDhiDheeDhuDhooDheDhaiDhoDhauDhanDhah
णणाणिणीणुणूणेणैणोणौणंणः
NNaNiNeeNuNooNeNaiNoNauNanNah
ततातितीतुतूतेतैतोतौतंतः
TTaTiTeeTuTooTeTaiToTauTanTah
थथाथिथीथुथूथेथैथोथौथंथः
ThThaThiTheeThuThooTheThaiThoThauThanThah
ददादिदीदुदूदेदैदोदौदंदः
DDaDiDeeDuDooDeDaiDoDauDanDah
धधाधिधीधुधूधेधैधोधौधंधः
DhDhaDhiDheeDhuDhooDheDhaiDhoDhauDhanDhah
ननानिनीनुनूनेनैनोनौनंनः
NNaNiNeeNuNooNeNaiNoNauNanNah
पपापिपीपुपूपेपैपोपौपंपः
PPaPiPeePuPooPePaiPoPauPanPah
फफाफिफीफुफूफेफैफोफौफंफः
PhPhaPhiPheePhuPhooPhePhaiPhoPhauPhanPhah
बबाबिबीबुबूबेबैबोबौबंबः
BBaBiBeeBuBooBeBaiBoBauBanBah
भभाभिभीभुभूभेभैभोभौभंभः
BhBhaBhiBheeBhuBhooBheBhaiBhoBhauBhanBhah
ममामिमीमुमूमेमैमोमौमंमः
MMaMiMeeMuMooMeMaiMoMaumanMah
ययायियीयुयूयेयैयोयौयंयः
YYaYiYeeYuYooYeYaiYoYauYanYah
ररारिरीरुरूरेरैरोरौरंरः
RRaRiReeRuRooReRaiRoRauRanRah
ललालिलीलुलूलेलैलोलौलंलः
LLaLiLeeLuLooLeLaiLoLauLanLah
ववाविवीवुवूवेवैवोवौवंवः
VVaViVeeVuVooVeVaiVoVauVanVah
शशाशिशीशुशूशेशैशोशौशंशः
ShShaShiSheeShuShooSheShaiShoShauShanShah
षषाषिषीषुषूषेषैषोषौषंषः
ShShaShiSheeShuShooSheShaiShoShauShanShah
ससासिसीसुसूसेसैसोसौसंसः
SaSaaSiSeeSuSooSeSaiSoSauSanSah
हहाहिहीहुहूहेहैहोहौहंहः
HHaHiHeeHuHooHeHaiHoHauHanHah
क्षक्षाक्षिक्षीक्षुक्षूक्षेक्षैक्षोक्षौक्षंक्षः
KshKshaKshiKsheeKshuKshooKsheKshaiKshoKshauKshanKshah
त्रत्रात्रित्रीत्रुत्रूत्रेत्रैत्रोत्रौत्रंत्रः
TrTraTriTreeTruTrooTreTraiTroTrauTranTrah
ज्ञज्ञाज्ञिज्ञीज्ञुज्ञूज्ञेज्ञैज्ञोज्ञौज्ञंज्ञः
GyGyaGyiGyeeGyuGyooGyeGyaiGyoGyauGyanGyah

हिंदी बाराखड़ी​ चार्ट (Hindi Barakhadi​ Chart)

full hindi barakhadi chart with letters

हिंदी बारहखड़ी का महत्व (Importance of Hindi Barakhadi)

  • बच्चों के लिए अक्षर ज्ञान के बाद अगला जरूरी चरण।
  • स्वर और व्यंजन के मेल से शब्द बनाना सीखते हैं।
  • पढ़ने और लिखने की गति में सुधार होता है।
  • हिंदी में सोचने और समझने की क्षमता विकसित होती है।
  • शब्दावली बढ़ती है और वाक्य निर्माण आसान होता है।

बारहखड़ी सीखने के फायदे (Benefits of Learning Hindi Barakhadi)

  • शब्द निर्माण की समझ विकसित होती है।
  • लेखन कौशल में सुधार आता है।
  • बच्चों की स्मरण शक्ति बढ़ती है।
  • हिंदी पढ़ने की गति और समझ में वृद्धि होती है।
  • बच्चों में पढ़ने-लिखने काआत्मविश्वास बढ़ता है।

Parents और Teachers के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव

  • एक बार में एक ही अक्षर पर फोकस करें।
  • हर दिन 10–15 मिनट बारहखड़ी अभ्यास का समय रखें।
  • बच्चों को बोलने, लिखने और देखने – तीनों तरीकों से सिखाएं।
  • Worksheets को रंगीन प्रिंट में दें ताकि रुचि बनी रहे।

हिंदी बाराखड़ी के स्पेलिंग कैसे लिखें​ (How to Write Hindi Barakhadi Spelling​)

जब हम हिंदी बाराखड़ी को English letters (Roman script) में लिखना चाहते हैं, तो हमें हर स्वर और मात्रा की अंग्रेज़ी ध्वनि (phonetic sound) को समझना होता है। हालाकि इसको लिखना इतना भी कठिन नहीं है। आप यहाँ दी गई कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते है। इसके अलावा सरकारी स्तर पर हिंदी सीखने की सामग्री NCERT पर भी उपलब्ध है।

  • व्यंजन को वैसा ही रहने दे, जैसे: क = k, ग = g, ब = b
  • स्वरों का अंग्रेजी में उच्चारण के अनुसार प्रयोग करें- अ = a, आ = aa और अन्य
  • मात्रा के अनुसार स्पेलिंग बनाएं, Example: का = ka, कि = ki, की = kee, कु = ku
  • ध्यान रहे: ये स्पेलिंग pronunciation को दर्शाते हैं, ना कि अनुवाद।
  • इसके अलावा आप हमारे ऊपर दिए गए बारहखड़ी चार्ट को फॉलो कर सकते है।

हिंदी बाराखड़ी​ वर्कशीट (Hindi Barakhadi​ Worksheets)

हिंदी बाराखड़ी पीडीएफ (Hindi Barakhadi PDF Free Download​)

हिंदी बाराखड़ी सीखने के लिए यह PDF chart बहुत उपयोगी है। इसमें सभी स्वर और व्यंजन के साथ मात्राओं का पूरा चार्ट दिया गया है। बच्चे इस चार्ट की मदद से अक्षरों और मात्राओं का सही उच्चारण और लिखावट आसानी से समझ सकते हैं। Parents और teachers इस PDF को download करके घर या क्लासरूम में बच्चों को पढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

हिंदी बाराखड़ी वर्कशीट पीडीएफ (Hindi Barakhadi Worksheets PDF Free Download​)

हिंदी बाराखड़ी सीखने के लिए यह वर्कशीट PDF बच्चों के लिए बहुत मददगार है। इसमें matra chart, letter making, fill in the blanks और matching जैसी रोचक गतिविधियाँ दी गई हैं। इन worksheets की मदद से बच्चे आसानी से पढ़ना, लिखना और पहचानना सीख सकते हैं। Parents और teachers इसे download करके बच्चों को घर और क्लासरूम दोनों में प्रैक्टिस करवा सकते हैं।

इन संबंधित वर्कशीट टॉपिक्स को भी देखें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

हिंदी बारहखड़ी क्या होती है?

हिंदी बारहखड़ी वह पद्धति है जिससे व्यंजन अक्षरों को स्वरों की मात्रा के साथ जोड़कर पढ़ना और लिखना सिखाया जाता है। जैसे: क + अ = क, क + आ = का, क + इ = कि और अन्य।

बारहखड़ी सीखने से पहले बच्चों को क्या सिखाना चाहिए?

बच्चों को पहले वर्णमाला में स्वर और व्यंजन की पहचान सिखाना ज़रूरी है ताकि बारहखड़ी समझना आसान हो जाए। वर्णमाला के ज्ञान के बिना उनको यह सीखना काफी मुश्किल लग सकता है।

बारहखड़ी वर्कशीट्स बच्चों के लिए कैसे फायदेमंद हैं?

ये वर्कशीट्स बच्चों की शब्द निर्माण क्षमता, लिखावट और याददाश्त को मज़बूत बनाती हैं। इसमें वह सीखी गई बारहखड़ी का इस्तेमाल करके प्रश्नो का जवाब लिखके अभ्यास कर सकते है।

बारहखड़ी सिखाने का सबसे आसान तरीका क्या है?

रोजाना एक अक्षर की बारहखड़ी चार्ट दिखाना, tracing कराना और चित्रों से जोड़कर अभ्यास कराना सबसे प्रभावी तरीका है। इसके अलावा बच्चे अगर स्वर की मात्रा और व्यंजन मिश्रण का लॉजिक सिख गए तो उनको सबसे ज्यादा आसानी होंगी।

क्या बारहखड़ी सिर्फ नर्सरी और केजी के बच्चों के लिए है?

नहीं, बारहखड़ी Class 1 और Class 2 के बच्चों के लिए भी ज़रूरी होती है ताकि वे बेहतर पढ़ और लिख सकें। यह एक बुनियादी चीज है, जिसके लिए कोई उम्र तय नहीं है और हिंदी भाषा सिखने के लिए सबको सीखनी जरुरी है।

क्या मैं इन वर्कशीट्स को फ्री में डाउनलोड कर सकता हूँ?

हाँ, hindi.atozworksheet.com पर आप Hindi Barakhadi Worksheets PDF फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए हम आपसे कोई शुल्क नहीं ले रहे है और आप इस पीडीऍफ़ को अपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते है।

सारांश (Summary)

हिंदी बारहखड़ी (Hindi Barakhadi and Worksheets) बच्चों को भाषा की मूल समझ देने में मदद करती है। यदि शुरुआत से ही सही दिशा में अभ्यास कराया जाए, तो बच्चा हिंदी पढ़ने और लिखने में कुशल हो सकता है। आप हमारेककहरा चार्ट और Worksheets को उपयोग में लाकर इस प्रक्रिया को और भी आसान बना सकते हैं। अगर आप चाहें तो DIKSHA पोर्टल पर भी हिंदी अभ्यास कर सकते हैं।

ऐसे ही अलग अलग टॉपिक पर विद्यार्थियों के लिए हिंदी वर्कशीट के लिए हमारी वेबसाइट hindi.atozworksheet.com को विज़िट करते रहे। इसके अलावा त्वरित अपडेट के लिए हमें Instagram, Facebook, Pinterest, Telegram पर हमें फॉलो करे और हमारी YouTube चैनल को जरूर से सब्स्क्राइब करे।